
IPL 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब के मैच में बेशक महेंद्र सिंह धोनी को 4 रनों से हार का सामना करना पड़ा लेकिन ये मैच उनके लिए यादगार बन गया। धोनी ने 79 रन की शानदार पारी खेली और आखिरी गेंद पर उन्होंने छक्का भी जड़ा। चेन्नई सुपर किंग्स 4 रन से मुकाबला हार गई लेकिन धोनी की पारी ने सभी को हैरान कर दिया। मैच हारने के बाद भी सोशल मीडिया पर धोनी ट्रेंड करते रहे क्योंकि उन्होंने 79 रन की शानदार पारी खेलकर उनके फैन्स की तरफ से ट्विट किया गया कहा धोनी को रोकना मुश्किल ही नहीं ना मुमकिन है।
धोनी ने 44 गेंदों पर नाबाद 79 रन में छह चौके और पांच छक्के लगाए। धोनी का आईपीएल के इतिहास में यह सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। चेन्नई ने 19 वैन ओवर में 19 रन ठोके और उसे आखिरी ओवर में जीत के लिए 17 रन चाहिए थे लेकिन मोहित शर्मा ने धोनी को लक्ष्य से पहले थाम लिया। धोनी ने आखिरी गेंद पर छक्का मारा लेकिन तब तक बाजी हाथ से निकल चुकी थी। अम्बाती रायुडू ने 49 और रवींद्र जडेजा ने 19 रन बनाए।
साल 2011 में आईपीएल में एमएस धोनी का सर्वाधिक स्कोर 70 रन ही था। जोकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ आया था। धोनी के आइपीएल करियर की बाते करें तो अब तक उनके नाम पर कुल 162 मैच हैं जिसमें उन्होंने 3670 रन बनाए हैं। उनका औसत 38.22 का है और स्ट्राइक रेट 136.88 का है। धोनी ने अाइपीएल में अब तक कुल 18 अर्धशतक लगाए हैं। उन्होंने आइपीएल में अब तक 258 चौके, 162 छक्के लगाए हैं। विकेट के पीछे उन्होंने 79 कैच और 30 स्टंप किए हैं।